दुबई, 1 जून (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ताजा वनडे रैंकिंग में चार और नई टीमों को शामिल किया है। आईसीसी की ओर से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन चार टीमों में नेपाल, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं। 

Advertisement

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा कि अब ये नई टीमें अब जो द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेंगे उन्हें रेटिंग गणना में शामिल किया जाएगा।  PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

आईसीसी ने यह फैसला एक मई 2015 से 30 अप्रैल 2017 के बीच खेले गए इन टीमों के प्रदर्शन के आधार पर लिया है। 

नीदरलैंड्स ने पिछले साल आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप जीतकर वनडे दर्जा और 13 टीमों के वनडे लीग में जगह बनाई है। वहीं स्कॉटलैंड, नेपाल और यूएई ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर 2018 में एसोसिएट देशों में शीर्ष तीन में रहते हुए वनडे का दर्जा हासिल किया था। 

आईसीसी की ताजा रैंकिग में स्कॉटलैंड को 28 अंकों के साथ 13वीं रैंकिंग दी गई है। वह 12वें स्थान पर काबिज आयरलैंड से दस अंक पीछे है। यूएई के 18 अंक हैं और वह 14वें स्थान पर हैं। वहीं नीदरलैंड के 13 रेटिंग अंक हैं। नीदरलैंड और नेपाल को इस तालिका में जगह बनाने के लिये अभी चार मैच और खेलने की जरूरत है। 

वनडे रैंकिंग में इन चार नई टीमों के शामिल करने से टेस्ट खेलने वाले 12 देशों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Advertisement

इन चार टीमों के अलावा 2019 विश्व कप का मेजबाल देश इंग्लैंड 125 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। वहीं भारत दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार