आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग दो 2019-23 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुबई में नेपाल और यूएई के बीच मैच खेला गया जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। नेपाल के गेंदबाज ने सबसे पहले बल्लेबाज को बोल्ड किया और उसके बाद जाकर उसको मुक्का जड़ दिया। गेंदबाज द्वारा इस हरकत को देखने के बाद आपका भी दिमाग घूम सकता है।

Advertisement

यूएई के बल्लेबाज रोहन मुस्तफा 60 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। नेपाल के गेंदबाज सोमपाल कामी ने 46वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहन मुस्तफा को बोल्ड कर दिया और उसके बाद दौड़कर बल्लेबाज के पास गए और पीठ पर उसको जोरदार मुक्का जड़ दिया। हालांकि, गेंदबाज ने ऐसा मजाक में किया था।

Advertisement

इस घटना के बाद हर कोई हैरान है कि आखिरकार बल्लेबाज ने गेंदबाज के ऐसा करने पर रिएक्ट क्यों नहीं किया था। यूएई के बल्लेबाज रोहन मुस्तफा ने अब खुद ट्वीट कर इस घटना के बारे में अपनी बात रखी है। रोहन मुस्तफा ने लिखा, 'वह मेरा भाई है मेरा विश्वास करो मैं उसकी सफलता पर खुश हूं।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो यूएई की टीम ने इस मुकाबले को 99 रनों से जीतने में कामयाबी पाई थी। यूएई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल की टीम पूरे 50 ओवर भी ना खेल सकी और 35.1 ओवर में केवल 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार