नई दिल्ली, 6 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक मोहित बर्मन ने रविवार को कहा है कि नेस वाडिया का जापान में ड्रग्स के साथ पकड़ा जाना उनका व्यक्गित मामला है और इससे फ्रेंचाइजी का कोई लेना देना नहीं है।

Advertisement

बर्मन के पास फ्रेंचाइजी में ज्यादा शेयर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब टीम वाडिया की सजा को अलग रखते हुए अपनी सफाई पेश करेगी। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह सफाई मांग रहे हैं। हम बीसीसीआई को सफाई देंगे।"

उन्होंने कहा, "यह व्यक्गित मामला है। इसका फ्रेंचाइजी से कोई लेना-देना नहीं है। हम एक पेशेवर फ्रेंचाइजी हैं जो पेशेवर सीईओ और सीएफओ, पेशेवर कोच, कप्तान के साथ काम करती हैं। इसलिए एक निर्देशक की निजी जिदगी में क्या होता है उसका कोई असर टीम पर नहीं पड़ना चाहिए।"

बर्मन ने कहा, "जवाब तैयार हो रहा है।"

हालांकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, क्लॉज 14 के सेक्शन-2 के मुताबिक, टीम का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई भी शख्स ऐसा कोई काम नहीं कर सकता जिससे टीम, फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई की छवि खराब हो। नियम के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति इस तरह की हरकत करता पाया गया तो उसे और साथ ही फ्रेंचाइजी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार