नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच हेज़ेलारवेग, रॉटरडैम में खेला जाएगा।

Advertisement

NED vs PAK: मैच से जुड़ी जानकारी

  • दिन – मंगलवार, 16 अगस्त, 2022
  • समय – दोपहर 02: 30 बजे
  • जगह – हेज़ेलारवेग, रॉटरडैम 
Advertisement

NED vs PAK: Match Preview

नीदरलैंड्स को हाल ही में न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में हराया है। वहीं इंग्लैंड ने भी नीदरलैंड को वनडे सीरीज में वाइट वॉश किया था। इस साल मेजबानों के लिए स्कॉट एडवर्ड्स ने टीम के लिए 12 इनिंग में 537( सबसे ज्यादा) रन बनाए हैं। इस दौरान एडवर्ड्स का एवरेज 48.81 का रहा, वहीं उनके बल्ले से कुल 7 हाफ सेंचुरी निकली। 

नीदरलैंड की गेंदबाज़ों की बात करें तो इस साल लोगन वैन बीक टीम के लिए अब तक बेस्ट गेंदबाज़ साबित हुए हैं। लोगन ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए, वहीं फ्रेडिक क्लासेन ने 6 मैच में 9 विकेट चटकाए। 

पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में हैं। इस साल इमाम उल हक ने पाकिस्तान के लिए 6 वनडे में 497 रन जड़े हैं। इमाम का स्ट्राइक रेट 99.40 का रहा है, वहीं बाबर आजम ने 6 मैचों में 91.40 की औसत से 457 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के कप्तान 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

Advertisement

पाकिस्तान की गेंदबाज़ी भी सालिड नज़र आ रही है। टीम के लिए अब तक हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी नौ-नौ विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में नीदरलैंड्स के लिए यह सीरीज काफी मुश्किल हो सकती है। 

NED vs PAK: Match Prediction

नीदरलैंड्स की टीम पाकिस्तान से अब तक वनडे क्रिकेट में एक भी मैच नहीं जीत सकी ऐसे में मेहमान पहले वनडे में जीत के लिए फेवरेट रहेंगे।

Advertisement

NED vs PAK Head-to-Head

कुल – 3
नीदरलैंड्स – 0
पाकिस्तान – 3

NED vs PAK Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

NED vs PAK Probable Playing XI:

नीदरलैंड्स - मैक्स ओ'डॉड, स्टीफ़न मायबर्ग, बेस डी लीडे, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामनुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, शारिज़ अहमद।

Advertisement

पाकिस्तान - बाबर आजम (कप्तान), इमाम-उल-हक, फखर जमान, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हैरिस, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी

NED vs PAK Fantasy XI:

  • विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, स्कॉट एडवर्ड्स
  • बल्लेबाज - बाबर आजम, इमाम-उल-हक, फखर जमान, मैक्स ओ'डॉव्ड
  • ऑलराउंडर- बेस डी लीडे, शादाब खान
  • गेंदबाज- हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, विवियन किंगमास

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार