New Zealand vs England 3rd Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 340 रन की हो गई है। दूसरे दिन के अंत पर केन विलियमसन 50 रन और रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

दूसरे दिन 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन से आगे खेले उतरी न्यूजीलैंड टीम ने पहली पारी में 347 रन बनाए। जिसमें मिचेल सैंटनर ने 117 गेंदों में 76 रन और टॉम कप्तान टॉम लैथम ने 135 गेंदों में 63 रन बनाए। इसके अलावा केन विलियमसन ने 87 गेंदों में 44 रन, विल यंग ने 92 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में मैथ्यू पॉट्स ने 4 विकेट, गस एटकिंसन ने 3 विकेट, ब्रायडन कार्सन  2 विकेट और बेन स्टोक्स ने 1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पाकी में 143 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिससे मेजबान न्यूजीलैंड को 204 रन की विशाल बढ़त मिली है। जो रूट ने 32 रन, बेन स्टोक्सन  27 रन और ओली पोप ने 24 रन बनाए। टीम के 5 खिलाड़ी दहाईं  के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में मैट हेनरी ने 4 विकेट, मिचेल सैंटनर और विलियम ओ’रूर्के ने 3-3 विकेट अपने खाते में डाले। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इंग्लैंड पहले 2 मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार