India vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे ने 105 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली। इसके अलावा विल यंग 33 रन औऱ कप्तान टॉम लैथम 15 रन बनाकर आउट हुए।  दूसरे दिन के अंत पर रचिन रविंद्र 22 रन और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

भारत के लिए अभी तक पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया। 

बता दें कि भारतीय टीम इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद 31.2 ओवर में 46 रन पर ऑलआउट हो गई। जो भारतीय टीम का अपनी धरती पर बनाया गया सबसे कम स्कोर है।  बता दें कि  पहले दिन बारिश के चलते ना टॉस हुआ था और ना एक भी गेंद का खेल।  भारत के लिए पहली पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। टीम के नौ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके, जिसमें पांच खिलाड़ी 0 पर आउट हुए। 

न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मैट हेनरी ने 5 विकेट, विलियम ओ’रूर्की ने 4 विकेट औऱ टिम साउदी ने 1 विकेट हासिल किया। 

टीमें 

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन ,रविंद्र जडेजा।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रुर्की

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार