हेमिल्टन, 25 फरवरी (CRICKETNMORE)| रॉस टेलर (113) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया। सेडोन पार्क में खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टेलर के अलावा टॉम लाथम की 79 रनों की अर्धशतकीय पारी ने भी अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में न्यूजीलैंड को 285 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे न्यूजीलैंड ने 287 रन बनाकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

इंग्लैंड ने शुरुआत में ही जॉनी बेयरस्टॉ (4) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वह ट्रैंट बाउल्ट की गेंद पर टेलर के हाथों लपके गए। इसके बाद, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (49) और जोए रूट (71) के साथ मिलकर 79 रनों की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। मिशेल सेंटनर ने इस साझेदारी में खलल डाली। 

सेंटनर ने रॉय को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद रूट का साथ देने आए कप्तान इयोन मोर्गन (8) को ईश सोढी ने सस्ते में निपटा दिया। वह साउथी के हाथों लपके गए। 

सेंटनर ने बेन स्टोक्स (12) को भी चलता किया। एक छोर पर टीम की पारी संभाले रूट कोलिन मुनरो का शिकार हुए।

 
Advertisement

 इस कदर बिखर रही टीम को जोस बटलर ने संभाला। बटलर ने 79 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर वह रन आउट हो गए। इस बीच, उनका साथ देने आए अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। बटलर के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई। उसने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। 

बटलर ने 65 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके पांच छक्के लगाए, वहीं रूट ने 75 गेदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का मारा। देखिए इंडियन क्रिकेटर्स की हॉट वाइफ्स, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग

इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट, सेंटनर और सोढी ने दो-दो विकेट लिए, वहीं मुनरो को एक सपलता मिली। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने मार्टिन गुप्टिल (13) और कप्तान केन विलियमसन (8) के रूप में अपने अहम बल्लेबाजों को गंवाने के साथ मुनरो (6) का विकेट भी गंवाया। 

यहां टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर आए टेलर और लाथम ने 178 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर टीम को 205 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्टोक्स ने लाथम के रूप में न्यूजीलैंज का अहम विकेट गिरा दिया। हालांकि, टीम अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी। 

जीत हासिल करने के लिए बची रही-सही कसर सेंटनर (नाबाद 45) और साउथी (नाबाद 8) की 43 रनों की साझेदारी ने पूरा कर दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 287 रन बनाने के साथ ही मैच जीत लिया। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए इस पारी में वोक्स और स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए, वहीं विले, टॉम कुरान और राशिद को एक-एक सफलता मिली। 

दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 28 फरवरी को बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार