New Zealand vs India, 4th T20I Highlights: ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) की शानदार पारी के बाद जैकब डफी (Jacob Duffy) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) रो ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 87 रनों के अंतर से हरा दिया। रनों के हिसाब से इस फॉर्मेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है।
हालांकि सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 3-1 से आगे है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। जो भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में किसी भी टीम का और न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है।
मेजबान टीम के लिए तूफानी शतक जड़ते हुए 49 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के जड़े। वहीं ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के जड़कर 65 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 115 रनों की तूफानी साझेदारी की।
भारत के लिए गेंदबाजी में मयंक यादव ने 3 विकेट झटके। इसके लावा अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय़ टीम की शुरूआत खराब रही और पहले ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में डबल झटका लगा। इसके बाद भारतीय टीम संभल नहीं सकी। एक समय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन था, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान के चलते हार का अंतर कम हुआ। टॉप स्कोरर रहे तिलक ने 35 गेंदों में 35 रन बनाए, वहीं नमन धीर ने 13 गेंदों में 28 रन और अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। जिसके चलते निर्धारित ओवरों में भारतीय टीम 9 विकेट गवाकर 172 रन ही बना पाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए। जो भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में किसी कीवी तेज गेंदबाज द्वारा बेस्ट प्रदर्शन है। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर और मैथ्यू फिशर ने 2-2 विकेट, वहीं एडम मिल्ने ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।