मोहाली, 18 मार्च | कप्तान सूजी बेट्स (82) की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए वर्ल्ड टी-20 के मैच में शुक्रवार को आयरलैंड को 93 रनों से हार दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेट्स की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे।

बेट्स ने अपनी तूफानी पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए। पारी की शुरुआत करने आई बेट्स ने अपनी जोड़ीदार रशेल प्रीस्ट (12) को जल्दी खो दिया लेकिन खुद एक छोर संभाले रहीं। इसके बाद बेट्स ने सोफी डेविने (47) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। सोफी ने 34 गेंदों का सामना किया।

आयरलैंड की तरफ से किम गार्थ, इसाबेल जॉयस और एमी केनेली ने एक-एक विकेट लिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खो कर 84 रन ही बना सकी और 93 रनों से मैच हार गई। टीम की तरफ से इसोबेल ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। उनके अलावा गबी लुइस ने 16 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से इरिन बार्घिमघम ने दो विकेट लिए। वहीं, लेह मेरसेरक और डेविन ने एक-एक विकेट लिया।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार