New Zealand vs Pakistan 1st T20I Highlights: जैकब डफी (Jacob Duffy) और काइल जैमीसन ( Kyle Jamieson) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (16 मार्च) को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान की टीम 18.4 ओवर में 91 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह पहली बार है जब पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की धरती पर इस फॉर्मेट में 100 रन से कम के स्कोर पर आउट हुई है। इससे पहले साल 2016 में शाहीद अफरीदी की कप्तानी में टीम 101 रन पर ऑलआउट हुई थी।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े के पार नहीं जा सके। 

न्यूजीलैंड केलिए जैकब डफी ने 4 विकेट, काइल जैमीसन ने 3 विकेट, ईश सोढ़ी ने 2 विकेट औऱ जैकरी फोल्कस ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  ओपनिंग बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 29 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा फिन एलन ने  17 गेंदों में 29 रन और टिम रॉबिन्सन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। 

पाकिस्तान के लिए एकमात्र विकेट अबरार अहमद के खाते में आया। 

Advertisement

सीरीज का दूसरा टी-20 मैच मंगलनाप (18 मार्च) को डुनेडिन में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार