डुनेडिन, 25 जनवरी (CRICKETNMORE)। केन विलियमसन और रोस टेलर की बड़ी अर्धशतकीय पारियों और कोरे एंडरसन की हरफनमौला खेल की मदद से न्यूजीलैंड ने छठे वन डे मुकाबले में आज यहां श्रीलंका को 120 रन से हराकर सात मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली है। विलियमसन (97) और टेलर (96) दोनों शतक से चूक गये । न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय दो विकेट पर 59 रन था जिसके बाद इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 117 रन की साझेदारी की । एंडरसन ने 28 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया । एंडरसन ने बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दस ओवर में 52 रन देकर चार विकेट लिये और श्रीलंका की टीम को 40.3 ओवर में 195 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभायी ।


ये भी पढ़ें ⇒ कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए


श्रीलंका की ओर से कलात्मक बल्लेबाज कुमार संगकारा (81) ही टिककर खेल पाये । एंडरसन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिये मैन आफ द मैच चुना गया । लाहिरू तिरिमाने (29) और तिलकरत्ने दिलशान (21) ने पहले विकेट के लिये 56 रन जोड़कर श्रीलंका को ठीक शुरूआत दिलायी थी लेकिन ये दोनों पांच रन के अंदर पवेलियन लौट गये । अनुभवी माहेला जयवर्धने (नौ) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। संगकारा और दोहरे अंक में पहुंचने वाले चौथे और आखिरी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने (26) ने चौथे विकेट के लिये 64 रन की साझेदारी की। दिलशान और जयवर्धने को आउट करने वाले एंडरसन ने करूणारत्ने को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी जिसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

(एजेंसी)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार