गुजरात टाइटंस (जीटी) के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार पांच अर्धशतक लगाकर वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल होकर बहुत खुश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम का पूरा ध्यान आगे आने वाली बड़ी चुनौती पर है।

Advertisement

गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 84 रन की पारी खेलने के बाद सुदर्शन ने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि उस लिस्ट में शामिल होना बहुत शानदार अनुभव है, लेकिन अभी भी काम बाकी है। हमें मैच जीतना है, और प्लेऑफ में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। इसलिए मेरी नजर उसी पर है। मैं बहुत खुश हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं।"

Advertisement

गिल के साथ पहले विकेट के लिए 125 और जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करने वाले सुदर्शन ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह शुभमन ने खेला, वह अविश्वसनीय था। जोस बटलर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। शायद मैं और भी बेहतर कर सकता था और 10-15 रन और बना सकता था। हम अपने स्कोर को देखकर नहीं खेलते, बल्कि स्थिति के हिसाब से खेलते हैं।"

गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 84 रन की पारी खेलने के बाद सुदर्शन ने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि उस लिस्ट में शामिल होना बहुत शानदार अनुभव है, लेकिन अभी भी काम बाकी है। हमें मैच जीतना है, और प्लेऑफ में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। इसलिए मेरी नजर उसी पर है। मैं बहुत खुश हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में बेहतरीन रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता रही है। सुदर्शन सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके पास ऑरेंज कैप आ गई है। सुदर्शन ने 14 मैचों में 638 रन बना लिए हैं। इस सीजन में उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार