नेल्सन/नई दिल्ली, 20 जनवरी (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को चौथे वन डे मैच में चार विकेट से हराकर सात मैचों की सीरीज में 2-1 की बढत ले ली है । केन विलियमसन के शानदार शतक व कोरी एंडरसन और ल्यूक रोंची की आतिशी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 277 रन का लक्ष्य 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

विलियमसन जब 103 के स्कोर पर आउट हुए जब न्यूजीलैंड को 36 गेंद में 47 रन की जरूरत थी । एंडरसन 47 के स्कोर पर रन आउट हुए तब भी मेजबान को 26 गेंद में 32 रन बनाने थे । ल्यूक रोंची ने तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाये जबकि डेनियल विटोरी ने एक चौका जड़ा ।

इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल और रोस टेलर के सस्ते में आउट होने के बाद विलियमसन ने पारी को संभाला । उन्होंने पहले ग्रांट एलियोट के साथ 88 रन की और फिर एंडरसन के साथ साझेदारी की । अपने शतक में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया । इससे पहले महेला जयवर्धने के 94 रन और कुमार संगकारा की 76 रन की पारी की मदद से श्रीलंका ने 276 रन बनाये । श्रीलंकाई पारी तीन गेंद बाकी रहते खत्म हो गई । उसके आखिरी छह विकेट 31 रन के भीतर गिर गए ।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार