New Zealand Squad for Five Matches ODI Series Vs West Indies: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज का टूर करने वाली है जहां वो रविवार, 12 जुलाई से बुधवार, 22 जुलाई तक मेजबान टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगे। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 16 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि न्यूजीलैंड की वनडे टीम में घातक तेज गेंदबाज़ जैकब डफी की वापसी हुई है जो कि मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद अब अपने देश की जर्सी में एक्शन में नज़र आएंगे। वो इंग्लैंड टेस्ट टूर से बाहर थे क्योंकि उनके घर पहले बच्चे का जन्म हुआ था।

Advertisement

खास बात तो ये भी है कि न्यूजीलैंड की वनडे स्क्वाड में 26 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मैथ्यू फिशर को भी जोड़ा गया है जो कि उनके लिए मेडन ODI कॉल अप है। वो न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट में एक-एक मैच खेला है। बात करें अगर उनके लिस्ट ए करियर की तो उनके नाम 25 मैचों में 43 विकेट दर्ज है।

ये भी जान लीजिए कि न्यूजीलैंड की वनडे टीम में कैरेबियाई पिचों को ध्यान में रखकर कैप्टन मिचेल सेंटनर के अलावा, माइकल ब्रेसवेल, जेडन लेनॉक्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट जैसे ऑलराउंडर और गेंदबाज़ों को जोड़ा गया है जो कि अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से प्रभाव छोड़ सकते थे।

बताते चलें कि काइल जेमीसन, मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्के के वर्कलोड को ध्यान में रखकर उन्हें आराम दिया गया है। वहीं ब्लेयर टिकनर टखने की सर्जरी के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा डेवोन कॉनवे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, जिस वज़ह से वो भी टीम में नहीं चुने गए हैं और रचिन रविंद्र पहले से ही हुए समझौते के अनुसार MLC खेलने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का पूरा स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार