डेवोन कॉन्वे (80), विल यंग (80) और रॉस टेलर (नाबाद 46) की उम्दा बैटिंग के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां एजबस्टन में खेले जा रहे दूसरे और सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की पहली पारी 303 रनों पर सिमटी।

Advertisement

इसी आधार पर मेहमान टीम 74 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले विल यंग आउट हुए। इसी के साथ स्टमप्स की घोषणा की गई। यंग ने 204 गेंदों का सामनाकर 11 चौके लगाए। टेलर 97 गेंदों पर छह चौके लगाकर नाबाद हैं।

Advertisement

कीवी टीम ने यंग के कॉन्वे और टॉम लैथम (6) के विकेट गंवाए हैं। कॉन्वे और यंग ने शतकीय साझेदारी की। कॉन्वे ने 143 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड को दो सफलता मिली है जबकि डेनियल लॉरेंस ने एक विकेट लिया है।

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 303 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तक सात विकेट पर 258 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स (81) और डेनियल लॉरेंस (81) ने मेजबान टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रैंट बाउल्ट ने चार विकेट लिए जबकि मैट हेनरी ने तीन सफलता हासिल की। एजाज पटेल ने दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार