New Zealand vs West Indies T20I: वेस्टइंडीज के लिए बुधवार (5 नवंबर) से होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में काइल जैमीसन और ईश सोढ़ी की वापसी हुई है। जैमीसन साइड स्ट्रेन से ठीक होकर वापस आए हैं, जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए थे, जबकि सोढ़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद टी-20 टीम में वापस आए हैं। बता दें कि सोढ़ी ने इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। 

Advertisement

अनकैप्ड ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को टीम में मौका मिला है। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेल चुके हैं। 

Advertisement

मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी पिंडली की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि वह एक पहले से प्लान किए गए कंडीशनिंग ब्लॉक से गुज़रेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि वह टी-20 सीरीज़ के बाद होने वाले वनडे और टेस्ट मैचों के लिए तैयार हैं।
हेनरी के अलावा फिन एलन (पैर), लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

बता दें कि केन विलियमसन ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने से पहले टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के बाद तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

Advertisement

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फाउलक्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी-20 इंटरनेशनल, 5 नवंबर 2025, ईडन पार्क, ऑकलैंड (सुबह 11.45 बजे से)

Advertisement

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल,6 नवंबर 2025, ईडन पार्क, ऑकलैंड (सुबह 11.45 बजे से)

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल,9 नवंबर 2025, सैक्सटन ओवल, नेलसन (सुबह 5.45 बजे से)

चौथा टी-20 इंटरनेशनल, 10 नवंबर 2025, सैक्सटन ओवल, नेलसन (सुबह 5.45 बजे से)

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पांचवां टी-20 इंटरनेशनल, 13 नवंबर 2025, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन (सुबह 5.45 बजे से)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार