New Zealand vs South Africa 4th T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को SKY स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया था जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने महज़ 16.2 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
NZ vs SA 4th T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 22 मार्च 2025
समय - 11:45 AM IST
वेन्यू - SKY स्टेडियम, वेलिंगटन
Sky Stadium, Wellington Pitch Report
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल का चौथा मुकाबला वेलिंगटन के SKY स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 13 रन चेज़ और 11 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते। यहां T20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 153 रन रहा है।
NZ vs SA T20 Head To Head Record
कुल - 23
न्यूजीलैंड - 10
साउथ अफ्रीका - 13
NZ vs SA 4th T20 : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्टस नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव ऐप और फैनकोर्ड ऐप पर भी न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs SA 4th T20: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड टीम से टॉम लैथम, जेम्स नीशम और कोल मैककोन्ची स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज और वियाम मुल्डर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs South Africa 4th T20 Probable Playing XI
New Zealand 4th T20 Probable Playing XI: केट क्लार्क/डेन क्लीवर, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवोन जैकब्स, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, जोश क्लार्कसन, काइल जेमीसन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ/जैक फॉल्कस।
South Africa 4th T20 Probable Playing XI: वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, रुबिन हरमन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन/लुथो सिपामाला।
New Zealand vs South Africa Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs SA 4th T20 Match Prediction, NZ vs SA Pitch Report, Today's Match NZ vs SA, NZ vs SA Prediction, NZ vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, NZ vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between New Zealand vs South Africa
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।