पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और न्यूजीड क्रिकेट (एनजेडसी)लैं ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अगले सत्र के लिए दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड की टीम दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक पाकिस्तान जाएगी। इसके बाद अप्रैल 2023 में भी कीवी टीम पांच वनडे और पांच टी-20 खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। टीम ने 2021 टी-20 वल्र्डकप से पहले पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था।

Advertisement

सोमवार को एनजेडसी ने अपने बयान में कहा "पिछले महीने दुबई में क्रिकेट बोर्ड की हुई बैठक के बाद यह सहमति बनी थी कि ब्लैककैप्स दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में दो डब्ल्यूटीसी टेस्ट और तीन आईसीसी सुपर लीग एकदिवसीय मैच खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी।" पहली यात्रा फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा होगी।

Advertisement

एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के हवाले से कहा, "हमारे संबंधित अध्यक्षों, रमीज राजा और मार्टिन स्नेडेन ने दुबई में हुई बैठक में दौरे को लेकर चर्चा की थी, जहां दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बीच यह फैसला लिया गया।"

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने इस दौरे का स्वागत किया। उन्होंने कहा "बैठक में हमारे बीच हुई चर्चाओं और वार्ताओं के परिणामों से मैं प्रसन्न हूं, और मार्टिन स्नेडेन और उनके बोर्ड को उनकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।"

अब दौरे और मैचों के विवरण की पुष्टि को पीसीबी और एनजेडसी सीरीज की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करेंगी। जिसकी घोषणा जल्द की जा सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार