9 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार को दो बार के चैम्पियन भारत तथा मौजूदा उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच आज यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारत ने जहां एक हार के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया है वहीं न्यूजीलैंड को लीग स्तर पर लगातार तीन हार मिली है। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्तर पर खेला गया मुकाबला बारिश में धुल गया था।

Advertisement

भारत को शुरू से खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था वहीं कीवी टीम पर भी शुरू से ही सभी की नजरें थी। बड़े टूर्नामेंट में अधिकतर न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस बार भी वो सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। एक समय तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर थी। बाद में कुछ मैचों में हार के बाद उसे लीग दौर का अंत चौथे स्थान पर रहकर करना पड़ा। 

Advertisement

पहले सेमीफाइनल में हालांकि कीवी टीम को भारत के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से खेलना होगा क्योंकि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है और उसे सिर्फ एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है वो भी बर्मिघम में इंग्लैंड के खिलाफ जब वह 300 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी। हां, सवाल एक बार फिर यही है कि क्या विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है? 

मौसम अपडेट
बारिश की भविष्यवाणी है। हो सकता है कि यहां हल्की फुल्की बारिश हो लेकिन ऐसी स्थिति में कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी खतरनाक हो जाता है। ट्रेंट बाउल्ट, लॉकी फग्र्यूसन, टिम साउदी और कोलिन डी ग्रांडहोम ऐसी स्थिति में किसी भी बल्लेबाजी को परेशान कर सकते हैं। India vs 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार