नई दिल्ली, 14 मार्च| बीसीसीआई ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ बोर्ड के मुख्यालय पर बैठक की, जहां फैसला लिया गया कि वे इस महीने के आखिर तक 'देखो और इंतजार करो' की नीति पर चलेंगे।

Advertisement

इसके बाद ही वे आईपीएल के 13वें संस्करण के भाग्य को लेकर आगे कोई फैसला करेंगे। देशभर में जारी कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाली आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दी गई है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लीग के भविष्य को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा वो कोरोनोवायरस के चलते जन स्वास्थ को ध्यान में रखकर आईपीएल के भविष्य पर फैसला महीने के अंत में लिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, "कोई निर्णय नहीं लिया गया है और केवल इस बात पर चर्चा की गई कि यह कैसी स्थिति है जोकि किसी के नियंत्रण में नहीं है। सभी हितधारक समझते हैं कि यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें सभी को साथ आने और एकसाथ खड़े होने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "बैठक में यह तय हुआ कि अगला फैसला महीने के अंत में ली जाएगी क्योंकि इससे बीसीसीआई को यह समझने में अधिक समय मिलेगा कि कोरोनोवायरस के प्रकोप के संबंध में चीजें कैसे काम कर रही हैं और क्या आईपीएल को आयोजित किया जा सकता है।"

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि महीने के अंत तक इंतजार करने से यह समझने में मदद मिलेगी कि आगे क्या किया सकता है और क्या विदेशी खिलाड़ियों को यहां लाया जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "इस समय यह एक महामारी है। लेकिन महीने के अंत तक इंतजार करने से आपको यह समझने के लिए 15-16 दिन मिलते हैं कि कोरोनोवायरस प्रकोप के संबंध में चीजें कैसे आगे बढ़ती है। कुछ विकल्पों पर चर्चा की गई है लेकिन हम महीने के अंत में इस पर कोई निर्णय लेंगे। अगर स्थिति में सुधार होता है तो बीसीसीआई सरकार से मदद के लिए कह सकता है ताकि विदेशी खिलाड़ी यहां आ सकें। लेकिन मौजूदा समय में लोगों का जीवन महत्वपूर्ण है और कुछ नहीं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार