लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे पूर ने 30 गेंदों में 250 की स्ट्राईक रेट से 75 रन की तूफानी खेली, जिसमें छह चौके और सात छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने पहला छक्का जड़कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

पूरन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। पूरन के अब  तक 385 मैच की 359 पारियों में 606 छक्के हो गए हैं। टी-20 क्रिकेट में उनसे पहले यह कारनामा क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड औऱ आंद्रे रसेल ने ही किया था। 

इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक पारी में सात या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पूरन संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। चौथी बार यह कारनामा कर उन्होंने जोस बटलर की बरारकी की।

7 या अधिक छक्कों वाली सर्वाधिक आईपीएल पारी

15 - क्रिस गेल

Advertisement

06 - आंद्रे रसेल

05- एबी डी विलियर्स

05-ऋषभ पंत

Advertisement

05- संजू सैमसन

04 - निकोलस पूरन*

04 - जोस बटलर

Advertisement

पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 30 पारियों में 44.38 की औसत से  932 रन हो गए हैं। केएल राहुल (1410 रन) और मार्कस स्टोइनिस (952 रन) ही अब उनसे आगे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार