India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार ( 2 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दो ऐसे रिकॉर्ड बने, जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था। 

Advertisement

स्पिनर्स ने 9 विकेट

Advertisement

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार हुआ है जब एक पारी में 9 विकेट स्पिनर गेंदबाजों ने लिया हैं। इससे पहले इस टूर्नामेंट की एक पारी में सबसे ज्य़ादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम थाय़ 2004 चैंपियंस ट्रॉफी में केन्या के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के स्पिनरों ने 8 विकेट लिए थे। 

पहली बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत के लिए वरुण ने 42 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में दो गेंदबाजों ने 5-5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

गौरतलब है कि भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। जिसमें श्रेयस अय्यर ने 79 रन, हार्दिक पांड्या ने 45 रन और अक्षर पटेल ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 120 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। 

इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल भी पक्का हो गया है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। दोनों ही मुकाबले भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार