11 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज मॉर्ने मॉर्कल को लेकर एक बड़ी खबर जोर पकड़ रही है। खबरों की मानें तो मॉर्ने मॉर्कल के लिए साल 2019 का वर्ल्ड कप खेल पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। साउथ अफ्रीका के कोच ऑटिस गिब्सन ने कहा है कि मॉर्ने मॉर्कल के लिए कुछ भी कहना अभी उचित नहीं होगा। 

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

अभी वर्ल्ड कप 2019 होने में काफी समय बचा है और मुझे लगता है अभी इस बारे में चर्चा करना बेईमानी होगी। इसके अलावा मॉर्ने मॉर्कल ने आगे कहा कि मॉर्कल एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और टीम के लिए अहम गेंदबाज है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्द से जल्द फिट होकर टीम में वापसी करें। 

Advertisement

आपको बता दें कि मॉर्नी मॉर्कल बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर तरह - तरह की बातें की जाने लगी थी। इसके अलावा मॉर्कल के बारे में ये भी अफवाह फैली थी कि वो कोलपैक डील साइन कर लेगें।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

इस मामले में कोच ऑटिस गिब्सन ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि वो ऐसा करेगें। हम चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द टीम में वापसी करे लें। गौरतलब है कि मॉर्नी मॉर्कल ने अबतक 79 टेस्ट मैच खेले हैं और 276 विकेट चटका लिए हैं इसके अलावा वनडे में मॉर्कल ने 112 मैच खेले हैं। इस दौरान मॉर्नी मॉर्कल ने 186 विकेट चटका पाने में सफल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार