नई दिल्ली, 9 अगस्त| आईपीएल फ्रेंचाइजियों को अभी भी गवर्निग काउंसिल से लीग के 13वें सीजन को लेकर होने वाली आधिकारिक बैठक की तीराख के ऐलान का इंतजार है। टीमें हालांकि इस बात से खुश हैं कि सरकार से मंजूरी मिल गई है और टीमें अब अपनी व्यवस्थात्मक तैयारियों को खत्म करने के अंतिम पड़ाव में हैं।

Advertisement

इस बार लीग का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि गवर्निग काउंसिल ने अभी तक बैठक के बारे में नहीं बताया है, लेकिन फ्रेंचाइजियों को सरकार की मंजूरी के बारे में सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "गवर्निग काउंसिल के साथ होने वाली बैठक को लेकर हमें कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम यह जानकर खुश हूं कि सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसलिए अब हम व्यवस्थात्मक तैयारी को खत्म करने के अंतिम पड़ाव में हैं। हमने अपने वीजा की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जब टीम यूएई पहुंचेगी तो होटल, यातायात एजेंसी की भी व्यवस्था हो जाएगी। उम्मीद है कि हमारी बैठक जल्दी हो और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को लेकर जो कुछ सवाल हैं उनका जवाब मिल जाएगा।"

एक और फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि चूंकि सावधानी बरती जानी है इसलिए अब फोकस व्यवस्था पर है।

उन्होंने कहा, "आधिकारिक बैठक को लेकर अभी भी हमें बोर्ड के प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन इस बीच हम बाकी चीजों को पूरा करने में लगे हुए हैं। आप यह कह सकते हैं कि हमने रेकी कर ली है और फिर आगे बढ़े हैं और बस, होटलों को लेकर सभी तरह की बुकिंग पूरी कर ली हैं। साथ ही हमने मेडिकल चेक की भी बात कर ली है और वह हमारे खिलाड़ी तथा सपोर्ट स्टाफ के साथ रहेंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में हमारी जीसी के साथ बैठक होगी और वहां हम कुछ बिंदुओं पर बात कर सकें जो हमने पिछली बैठक में किए थे और हमें स्पष्टता मिल सके।"

आठ टीमों की हालांकि पिछले बुधवार टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई थी और जो मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई थी उनमें खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट,व्यवस्था और मुख्य प्रायोजक के तौर पर चर्चा हुई थी।


आईएएनएस
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार