BREAKING: धोनी टी- 20 खिलाड़ी नहीं, भारत के इस महान कप्तान ने ऐसा कहकर मचाई खलबली

Updated: Thu, Apr 13 2017 22:18 IST

13 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टी-20 क्रिकेट में एमएस धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कि हैं। गांगुली का मानना है कि भारत को 2011 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले धोनी 50 ओवर के फॉर्मेट में चैंपियन खिलाड़ी हैं लेकिन टी-20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेस्ट नहीं है। इंडिया टुडे से बातचीत में गांगुली ने कहा “मुझे काफी यकीन नहीं है कि धोनी अच्छा टी20 खिलाड़ी है। वह वन डे क्रिकेट के चैंपियन खिलाड़ी हैं लेकिन जब टी20 क्रिकेट की बात आती है, तो उन्होंने 10 साल में सिर्फ अर्धशतक बनाया है। और यह बेस्ट रिकॉर्ड नहीं है।“  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

साल 2006 के बाद से धोनी ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है। लेकिन आईपीएल के अब तक खेले गए 9 सीजन में उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल 10 में अब तक धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में नाबाद 12, 5 और 11 रन की पारी खेली है। हालांकि गांगुली ने कहा है कि धोनी को इस साल जून में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “ मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए धोनी को भारतीय टीम में शामिल करूंगा लेकिन उन्हें रन बनाने होंगे।“ इससे पहले आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के के मालिक के भाई हर्ष गोयनका ने धोनी को निशाना पर लिया था।

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर स्टीव स्मिथ को जंगल का राजा बताया था और उन्हें धोनी पर भारी बताया था। हालांकि इस ट्वीट पर धोनी के फैंस के कमेंट आने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। गौरलतब है कि आईपीएल 10 की शुरूआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर स्टीव स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का नया कप्तान बनाया गया था।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें