राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल-13 की तूफानी शुरुआत की है। वह उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन में अब तक दो अर्धशतक जमाए हैं। साथ ही वह अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक दोनों मैचों में अर्धशतक बनाया है। इस सीजन में अब तक उनका स्ट्राइक रेट 214.86 का रहा है।

Advertisement

25 वर्षीय सैमसन के इस प्रदर्शन से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी संभावना बढ़ती जा रही है। लेकिन सैमसन का कहना है कि फिलहाल उनका ध्यान सिर्फ राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर केंद्रित है।

Advertisement

सैमसन ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं भारतीय टीम में जगह बना भी सकता हूं और नहीं भी। लेकिन मैं इस चीज को लेकर आश्वस्त हूं कि मैं अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, केवल एक ही चीज जिसे लेकर मैं निश्चित हूं और वह यह है कि मैं अच्छे फॉर्म में हूं और मैं अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं तथा आईपीएल पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार