NZ vs AFG: अबु धाबी के मैदान पर न्‍यूजीलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का 40वां मैच खेला जा रहा है। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो अफगानिस्तान को हर हाल में न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में हराना ही होगा। अगर आज के मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम हारती है तो फिर टीम इंडिया का टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का सफर खत्म हो जाएगा।

Advertisement

ऐसे में करोड़ों भारतीय इस मुकाबले में अफगानिस्तान के जीते के लिए दुवाएं कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया सामने आया है जिसमें एक अमरीकी बच्चा भी अफगानिस्तान के जीत के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। वीडियो में उस बच्चे को अफगानिस्तान के लिए चीयर करते हुए साफ देखा जा सकता है।

Advertisement

वहीं जब उससे सवाल पूछा जाता है कि वो इस मुकाबले में किस टीम को चीयर कर रहा है। तो वो बच्चा फर्श पर लोटते हुए कहता है अफगानिस्तान को। इस वीडियो को शेयर करने के साथ उसके कैप्शन में लिखा है 1.3 बिलियन भारतीय और 1 अमरीकी अफगानिस्तान के जीत के लिए चीयर कर रहा है।

बता दें कि फिलहाल अफगानिस्तान टीम की हालत पतली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 125 रन ही बना सकी है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार