NZ vs AFG: अबु धाबी में न्‍यूजीलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का 40वां मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह इसी मैच से जुड़ी हुई है। अगर आज के मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम हारती है तो फिर टीम इंडिया का टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का सफर खत्म हो जाएगा।

Advertisement

इस मैच से ठीक पहले बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान के ट्वीट कर बड़ी बात कही है। केआरके ने आरोप लगाया है कि इस मैच को हारने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को करोड़ों रुपयों की पेशकश की गई है। 

Advertisement

केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे सूत्रों के मुताबिक आज का मैच हारने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 500 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 1500 करोड़ रुपए मांग रही है। बातचीत अभी भी जारी है।' हालांकि, बाद में केआरके ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

केआरके वो शख्स है जिन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबला जो भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था उसको लेकर भी कई सवाल खड़े किए थे। वहीं अगर टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 की बात करें तो ग्रुप A से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर चुकी हैं। वहीं ग्रुप B से पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार