इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) ने शुक्रवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अपने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन आयरलैंड के खिलाफ 207 गेंदों पर अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। पोप ने छक्का जड़ते हुए 200 रन के आंकड़े को पार किया और अगली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 208 गेंदों पर 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 205 रन की अद्भुत पारी खेली। 

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज दोहरा शतक कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला था। उन्होंने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में 163 गेंद में दोहरा शतक जड़ दिया था। वहीं पोप इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामलें में टॉप पर आ गए है। उन्होंने इयान बॉथम को पछाड़ दिया है जिन्होंने 1982 में द ओवल में भारत के खिलाफ 220 गेंद में दोहरा शतक मारा था। 

Advertisement

आपको बता दे कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम है। पूर्व कीवी बल्लेबाज ने 2002 में क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 153 गेंदें लीं। वहीं तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग है। उन्होंने 2009 में मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ 168 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। 

चौथे स्थान पर भी सहवाग है जिन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ 182 गेंद में जड़ दिया था। वहीं ब्रेंडन मैकुलम ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 186 गेंद में दोहरा शतक बनाया था। छठे स्थान पर एक बार फिर से सहवाग मौजूद है। उन्होंने 2008 में 194 गेंद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक मारा था। छठे स्थान पर ओली पोप है। उन्होंने 207 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया है। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में आयरलैंड पहली पारी में 172 के स्कोर पर सिमट गया था। इंग्लैंड की टीम ने 82.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर 524 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।

टीमें 

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन- जेम्स मैककोलम, पीटर मूर, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम। 

Advertisement

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टोंग, जैक लीच। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार