PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 343 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाते हुए उनकी हालत पतली कर दी। वहीं ओली रॉबिन्सन द्वारा फेंक गए 81वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी क्रिकेटिंग फैन ने की हो।

Advertisement

ओली रॉबिन्सन तेज गति के गेंदबाज हैं ऐसे में ये उम्मीद की जाती है कि अगर उनकी गेंद स्टंप से छू भर जाए तो बेल्स का गिरना तय है। लेकिन, 81वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसने ओली रॉबिन्सन को हैरान कर दिया। बल्लेबाज थे नसीम शाह जो ओली रॉबिन्सन की तेज इनस्विंग गेंद को खेलने में पूरी तरह से चूक गए थे।

Advertisement

नसीम शाह ने आउट साइड लाइन जाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की थी। नसीम शाह गेंद से चूक गए और गेंद स्टंप को चूमते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस घटना के बाद इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों का चेहरा देखते बनता था उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो गया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 657 (उनके चार बल्लेबाजों ने शतक बनाया) रन बनाए। जवाब में बाबर आजम, इमाम उल हक और असद शफीक के शतक के दमपर पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 579 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए हैं। नसीम शाह और जाहिद महमूद क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार