Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026: ओमान के मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज मोहम्मद नदीम (Mohammad Nadeem) ने गुरुवार (12 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 53 गेंदों में 94.64 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 53 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।
इस पारी के दौरान नदीम ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। नदीम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे धीरे अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की बराबरी की, जिन्होंने 2024 में न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
T20 WC में सबसे धीमा अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
52 - मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क, 2024
52 - मोहम्मद नदीम (ओमान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*
50 - डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) बनाम नीदरलैंड, न्यूयॉर्क, 2024
49 - डेवोन स्मिथ (वेस्टइंडीज) बनाम बांग्लादेश, जोहान्सबर्ग, 2007
49 - डेविड हसी (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2010
49 - सूर्यकुमार यादव (भारत) बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क, 2024
इसके अलावा उन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में टी-20 वर्ल्ड कप में पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने 43 साल 161 दिन की उम्र यह कारनामा कर सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा है। जयसूर्या ने 2009 के एडिशन में 39 साल 354 दिन की उम्र में ऐसा किया था।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हरा दिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। इसके जवाब में ओमान 9 विकेट गवाकर 120 रन ही बना सकी।