ICC Cricket World Cup League Two: क्रिकेट के मैदान पर कई कैच पकड़े गए लेकिन कुछ कैच ऐसे होते हैं जिनकी छाप इंसान के ज़हन में छप जाती है। नेपाली क्रिकेटर रोहित पौडेल (Rohit Paudel) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच में सुपरमैन के स्टाइल में कैच पकड़ा है। रोहित पौडेल द्वारा लपके गए इस कैच की तारीफ आईसीसी (ICC) भी कर रहा है।

Advertisement

नेपाल और ओमान के बीच खेले गए इस मैच में रोहित पौडेल ने बाउंड्री लाइन पर जंप मारते हुए इस हैरतअंगजे कैच को लपका। यह वाक्या ओमान की बल्लेबाजी के 26वें ओवर के दौरान हुआ। कुशल मल्ला की तीसरी गेंद पर जतिंदर ने आगे बढ़कर लॉग ऑन पर हवाई शॉट खेला। एक पल के लिए ऐसा लगा कि गेंद आसानी से बाउंड्री लाइन क्रॉस कर जाएगी।

Advertisement

लेकिन रोहित पौडेल के इरादे कुछ और ही थे। रोहित भागकर बाउंड्री के पास पहुंचे और हवा में उछलकर 1 हाथ से गेंद को सीमा रेखा के बाहर फेंका और हवा में छलांग लगाकर कैच लपक लिया। रोहित का यह कैच एक पल के लिए आपको साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स की याद दिला देगा। कुछ मायनों में आप इस कैच को डीविलियर्स द्वारा पकड़े गए कैच से भी बेहतर कह सकते हैं।  

वहीं अगर मैच की बात करें तो नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे। ओमान की टीम ने 5 विकेट खोकर 32वें ओवर में 200 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।  नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने 90 रन की पारी खेली वहीं ओमान के लिए जतिंदर ने 62 गेंद पर 107 रन की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 12 चौके शामिल थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार