टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने यूट्यूब पर एक शो के दौरान  क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। इस शो में शुभमन गिल से क्रिकेट से जुड़े काफी सवाल पूछे गए थे जिनका जवाब शुभमन गिल को जल्द से जल्द देना था। शुभमन गिल ने सभी सवालों को बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया है।

Advertisement

शुभमन गिल से सवाल किया गया कि कौन सी एक चीज है जो आप विराट कोहली को सीखाना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में शुभमन गिल ने कहा फीफा वीडियो गेम क्योंकि अक्सर विराट कोहली इस खेल में उनसे हारते हैं। टीम इंडिया में सबसे बेहतर डांस कौन है इस सवाल के जवाब में शुभमन गिल ने शिखर धवन, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का नाम लिया।

Advertisement

टीम इंडिया और केकेआर में से सबसे ज्यादा भारी बल्ले का इस्तेमाल कौन सा खिलाड़ी करता है? इस सवाल का जवाब देते हुए शुभमन गिल ने विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल का नाम लिया। वहीं शुभमन गिल से सवाल पूछा गया कि अगर आपको टाइम मशीन मिले तो आप पिछले वक्त में जाकर कौन सा मैच खेलना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में शुभमन गिल ने 2011 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को चुना।

शुभमन गिल से सवाल पूछा गया कि टी-20 विश्वकप फाइनल और टेस्ट चैपिंयनशिप फाइनल मुकाबले में से आप किसे खेलना चुनेंगे इसके जवाब में गिल ने टेस्ट चैपिंयनशिप के फाइनल को तरजीह दी। एक अन्य सवाल उनसे पूछा गया कि अगर आपको रिकी पॉटिंग से कोई सवाल पूछने के लिए कहा जाए तो फिर आप कौन सा सवाल पूछेंगे? इसके जवाब में गिल ने कहा कि मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने कौन से सबसे खतरनाक गेंदबाज का सामना किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार