बड़ौदा के खिलाफ मुंबई की शरद पवार क्रिकेट अकेडमी में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2023-24 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मुंबई के नंबर 10 और नंबर 11 के बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया।  नंबर 10 पर आए तनुश कोटियन ने 129 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की पारी खेली। वहीं नंबर 11 पर आए तुषार देशपांडे ने 129 गेंदों में 123 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खास रिकॉर्ड बना दिए।

 
Advertisement

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 252 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब नंबर 10 और 11 के बल्लेबाज ने शतक जड़े हैं। इससे पहले 1946 में सर्रे के खिलाफ हुए मुकाबले में इंडियंस टीम के लिए खेलते हुए चंदू सरवटे ने नाबाद 124 रन और शुते बनर्जी ने 121 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

इसके अलावा तुषार ने रणजी ट्रॉफी में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 2001 में दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में वी शिवरामकृष्णन ने तमिलनाडु के लिए नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए।  

Also Read: Live Score

दोनों ने मिलकर 10वें विकेट के लिए 232 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। जिसकी बदौलत मुंबई ने दूसरी पारी में 569 रन का विशाल स्कोर बनाया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार