बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खेलने की इजाजत देने के लिए अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन ने अकरम खान ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर में बांग्लादेश को श्रीलंका का दौरा करना है और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए मुस्तफिजुर को आईपीएल 13 में खेलने के लिए एनओसी देने से इनकार किया गया है।

Advertisement

खबरों में कहा गया है कि मुस्तफिजुर को आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों की तरफ का ऑफर मिला था। कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें अपने साथ जुड़ने का ऑफर दिया था।

खान ने कहा, "' मुस्तफिजुर को आईपीएल में खेलने का ऑफर मिला था लेकिन हमने उन्हें एनओसी नहीं दी। वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्रिकेटर हैं आगामी सीरीज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका का दौरा करना है।"

बांग्लादेश को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अक्टूबर-नवंबर में श्रीलंका का दौरा करना है। सीरीज की शुरूआत 24 अक्टूबर से होगी और उसी समय यूएई में आईपीएल चल रही होगी। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर से होगी।

मुस्तफिजुर 2018 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे। उन्होंने सात मैचों में इतने ही विकेट चटकाए थे। उससे पहले 2016 और 2017 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। 

Advertisement

News: IANS
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार