लंदन, 23 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मेहमान टीम को सीरीज जिताने में अहम योगदान दे सकते हैं। 29 साल के इशांत ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली मौजूदा भारतीय टीम में आठ-नौ तेज गेंदबाजों का एक पूल हैं, जो उन्हें पूरी तरह से एक टेस्ट टीम बनाती है। 

Advertisement

इशांत ने डेली टेलीग्राफ को दिए साक्षात्कार में कहा, "हर कोई यह कहता था कि भारत तेज गेंदबाज नहीं बना सकता है। अब हमारे पास संभवत: आठ से नौ अच्छे तेज गेंदबाज है, जो किसी भी समय भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं।" 

Advertisement

बर्मिघम में एक अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इशांत के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हैं। 

भारत ने इंग्लैंड में पिछली सीरीज 2007 में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी। इसके बाद से टीम इंग्लैंड में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 

 

इशांत ने कहा, "जिस तरह की आक्रामक गेंदबाजी हमारे पास है, उससे देखकर ऐसा लगता है कि हमारे पास इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का यह अच्छा मौका है।" 

Advertisement

उन्होंने कहा कि इंग्लिश परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के बहुत ही अनुकूल है, खासकर उन गेंदबाजों के लिए जो लंबे स्पैल में गेंदबाजी कर सकते हैं। 

तेज गेंदबाज ने कहा, "इंग्लैंड में मौसम बहुत अच्छा है। आप लंबे समय तक गेंदबाजी कर सकते हैं। यहां की परिस्थितियां काफी मददगार है। विकेट अच्छी है। इंग्लैंड में और भारत में गेंदबाजी में बहुत असमानता है।" 

इशांत ने फिटनेस को लेकर कहा कि करियर के शुरुआती दिनों वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे लेकिन बाद में उन्हें इसका अहसास हुआ।

Advertisement

दिल्ली के खिलाड़ी ने कहा, "मैं उनमें से नहीं था जो ट्रेनिंग पर विश्वास करता था। मुझे ट्रेनिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए मैं ज्यादा ट्रेनिंग नहीं करता था। जब मैं घर जाता था तो कुछ नहीं करता था और आराम करता था। मुझे लगता है कि यह वह समय था जिसने मेरे जीवन को बदला और मैंने अपने क्रिकेट में सुधार किया।" 

इशांत अब 30 साल पूरे करने से एक महीने दूर हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट में पिछले 11 सालों से गेंबदाजी करने से वह परिपक्व हो चुके हैं। 

82 टेस्ट मैचों में 238 विकेट ले चुके इशांत ने कहा, " सच में मैं पहले अपरिपक्व था। मुझे गेंदबाजी के बारे में बहुत कुछ नहीं पता था। अब मुझे पता है, बल्लेबाज क्या कर रहा है, मौसम कैसा है, विकेट कैसी है। आपको परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी करने की जरुरत है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार