दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान जब दर्द में थे तब उन्होंनें एक बात कही थी, 'Pain is Bigger than God' यानी दर्द भगवान से भी बड़ा होता है। ये बात संजू सैमसन (Sanju Samson) पर पूरी तरह से फिट बैठती मालूम पड़ती है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के फैन्स को तब बड़ा झटका लगा जब संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन से विदाई हो गई। 

Advertisement

संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे बावजूद इसके उन्हें ग्राउंड स्टाफ की मदद करते हुए देखा गया। संजू सैमसन मैच के बाद जब खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे तब उनके चेहरे पर दर्द भी साफ झलक रहा था। पहले वनडे मुकाबले में उन्हें मौका मिला और 36 रन की पारी खेलने के बावजूद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। 

Advertisement

संजू सैमसन को टीम से बाहर कर के दीपर हुड्डा की टीम में एंट्री हुई। इसकी वजह टीम में एक्सट्रा बॉलिंग ऑप्शन को बताया गया है। फैंस इस बात को लेकर निराश हैं कि आउट ऑफ फॉर्म ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में खिलाया जा सकता था। संजू के सपोर्ट में उतरे फैंस ट्विटर पर हैशटैग चलवाए हुए हैं।

संजू सैमसन की पिछली 10 वनडे पारियों पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 66 की औसत और 104.76 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 छक्के और 2 अर्धशतकीय पारी निकली है। संजू सैमसन को लगातार मौके ना देने से उनके करियर पर तो इसका असर पड़ ही रहा है साथ ही टीम इंडिया के लिए भविष्य को देखते हुए भी ये अच्छे संकेत नहीं हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार