Pakistan vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार (25 अक्टूबर) को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें और फाइनल दिन पाकिस्तान बिना किसी नुकसान के 73 रन से आगे खेलने उतरी। बता दें कि चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर पाकिस्तान के सामनें जीत के लिए 351 रनों का लक्ष्य रखा।  

Advertisement

पांचवें दिन पाकिस्तान को जीत के लिए 278 रनों की दरकार थी और लेकिन मेजबान टीम टीम की शुरूआत खराब रही औऱ पहले सत्र में अब्दुला शफीक (27 रन) और अजहर अली (17) आउट होकर पवेलियन लौट गए। शफीक को कैमरून ग्रीन और अली को नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने पैट कमिंस द्वारा डाले गए पारी के 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेहतरीन चौका जड़कर अपना खाता खोला। बाबर ने कमिंस द्वारा ऑफ में डाली गई ओवरपिच्ड गेंद पर बल्ले का चेहरा खोला और नॉन स्ट्राइकर और स्टंप्स के बीच में से ऑन ड्राइव खेला। 
बाबर का शॉट इतना शानदार था कि सिली मिड ऑन पर फील्डिंग कर रहे उस्मान ख्वाजा का हिलने से पहली ही गेंद उनसे आगे निकल गई।   

आजम का इस सीरीज में फॉर्म शानदार रहा है। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। करांची में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने 196 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार