Pakistan vs Australia ODI: ट्रेविस हेड (Travis Head) के शानदार शतक औऱ एडम जाम्पा  (Adam Zampa) की गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 88 रनों से हरा दिया। रनों के हिसाब से पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है। बता दें कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श के अलावा दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव होने के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं थे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के 313 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 45.2 ओवरों में 225 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत शानदार रही औऱ हेड और एरॉन फिंच ने मिलकर पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। इसके  बाद हेड ने बेन मैकडरमोट के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हेड ने 72 गेंदों में 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। वहीं मैकडरमोट ने 70 गेंदों में चार चौकों की बदौलत 55 रन बनाए। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने नाबाद 40 रनों का योगदान दिया। 

पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ और जाहिद महमूद ने दो-दो, वहीं इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराह रही और 24 रन के कुल स्कोर पर फखर जमान के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद इमाल-उल-हक ने कप्तान बाबर आजम के लिए दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। इमाम ने 96 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 103 रन बनाए, वहीं बाबर ने 72 गेंदों में छह चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खआस कमाल नहीं कर सका। टीम के छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा ट्रेविस हेड-मिचेल स्वेपसन ने दो-दो, वहीं सीन एबॉट औप नाथन एलिस ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार