Pak vs Eng 2nd Test: मुल्तान के मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 24 साल के युवा मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) ने कमाल कर दिया। अबरार अहमद ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। वहीं 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर अबरार अहमद की गेंद पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स गच्चा खा गए थे। अबरार अहमद की ये गेंद अनप्लेयबल थी। 

Advertisement

पिछले ओवर में हिट खाने के बाद अबरार अहमद ने अपनी लाइन को लेग स्टंप में तब्दील किया। बेन स्टोक्स अबरार अहमद की गुगली पर फिसल जाते हैं जो लेग स्टंप पर गिरी थी। स्टोक्स फॉरवर्ड डिफेंसिव शॉट के चक्कर में खींचे जाते हैं, गेंद स्पिन होती है और ऑफ स्टंप उड़ा ले जाती है। विकेट गंवाने के बाद बेन स्टोक्स का रिएक्शन भी देखते बनता था।

Advertisement

बेन स्टोक्स अवाक रह जाते हैं और उनका मुंह भी खुला का खुला ही रह जाता है। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। अबरार अहमद की शानदार गेंदबाजी के दमपर इंग्लैंड टीम 51.4 ओवर में 281 रनों पर ऑलआउट हो गई। अबरार अहमद ने 114 रन देकर 7 विकेट लिए।

वहीं जाहिद महमूद के खाते में 3 विकेट आए। बता दें कि इंग्लैंड की टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 268 रनों पर सिमट गई और टेस्ट मैच को हार गई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार