PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ छठे टी20 मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को इतना कूटा की 170 रनों के लक्ष्य को महज 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान टीम को मिली 8 विकेट से हार के बाद उनके बॉलिंग कोच शॉन टैट (Shaun Tait) ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया।

Advertisement

शॉन टैट ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देने से पहले कहा, 'जब हम बुरी तरह हारते हैं तो ये लोग मुझे भेज देते हैं।' शॉन टैट ने ये बात मजाकिया अंदाज में कहा लेकिन, उनके इस बयान ने असहजता पैदा कर दी क्योंकि शॉन टैट के ऐसा बोलते ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मॉडरेटर ने माइक्रोफोन बंद कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का मॉडरेटर शॉन टैट के पास जाता है और पूछता है कि क्या वो ठीक हैं? ऐसा लग रहा था कि मॉडरेटर ने शॉन टैट को बताया कि उनके बयान से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और शॉन टैट का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बीमार नसीम शाह की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मैदान पर काफी स्ट्रगल करते हुए नजर आए। सॉल्ट की पावर हिटिंग को रोकने में पाकिस्तानी गेंदबाजी पूरी तरह से फेल रहे। सॉल्ट ने 41 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की पारी खेली।

इससे पहले पाकिस्तान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बाबर आजम के 87 रनों की पारी के बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 8 विकेट शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। फिल सॉल्ट को उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार