Pakistan vs New Zealand 4th T20I, Dream 11 Team

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रावलपिंडी में गुरूवार (20 अप्रैल) को खेला जाएगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम पाकिस्तान 2-1 से आगे है। हालांकि सीरीज का तीसरा मैच मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 4 रनों से हराकर जीता था।

अब तक सीरीज में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम ने बनाए हैं। बाबर के बैट से तीन इनिंग में 55.50 की औसत से कुल 111 रन निकले हैं। वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ हारिस रऊफ हैं जिन्होंने 3 मैचों में न्यूजीलैंड के 10 विकेट झटके हैं।

न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो मेहमान टीम के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन मार्क चैपमैन ने बनाए हैं। चैपमैन के बैट से 3 इनिंग में कुल 115 रन निकले हैं। कप्तान टॉम लैथम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 इनिंग में 103 रन टीम के लिए जोड़े हैं। वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ मेट हेनरी हैं जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किये हैं।

PAK vs NZ 4th T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरूवार, 20 अप्रैल 2023
समय - 09:30 PM IST
वेन्यू - पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

PAK vs NZ 4th T20I:  Pitch Report

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां बॉल और बैट के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। यहा की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद करती है। मैदान का औसत स्कोर 150 से 170 रनों के बीच रहता है। टी20 फॉर्मेट में रावलपिंडी पर सर्वाधिक स्कोर साल 2020 में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे (195/4) के खिलाफ बनाया था।

PAK vs NZ Head-to-Head

कुल - 32
पाकिस्तान - 20
न्यूजीलैंड - 12

Pakistan vs New Zealand 4th T20I Dream 11 Team

विकेटकीपर - मोहम्मद रिज़वान, टॉम लैथम
बल्लेबाज़ - बाबर आजम (उपकप्तान), मार्क चैपमैन, इफ्तिखार अहमद
ऑलराउंडर - जेम्स नीशम, इमाद वसीम, रचिन रविंद्र
गेंदबाज़ - शाहीन अफरीदी, एडम मिल्ने, हारिस रऊफ (कप्तान)

Pakistan 4th T20I Probable Playing XI 

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम साह

New Zealand 4th T20I Probable Playing XI 

टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), चाड बोवे, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, मैट हैनरी, बेंजामिन लिस्टर

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार