Pakistan vs New Zealand Dream 11 Team: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार (09 जनवरी) को कराची में खेला जाएगा। साल 2022 में पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वनडे फॉर्मेट में उनकी औसत 84.87 की रही थी। ऐसे में उन पर भरोसा जताया जा सकता है।

Advertisement

बाबर आजम के अलावा इमाम उल हक भी अच्छी फॉर्म में दिखे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 2 मैचों में 215 रन बनाए, ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया जाना चाहिए। टॉम लेथम, केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड टीम से बेस्ट पिक हो सकते हैं।

Advertisement

PAK vs NZ 1st ODI, Pitch Report: कराची की पिच बल्लेबाज़ों को खूब मदद करती है। यहां 300 रनों के पास-आस स्कोर पहुंच सकता है, ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाज़ों को अपनी टीम में चुने। यहां अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 310 रनों का है जो कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी, क्योंकि चेज करना आसान रहता है।

PAK vs NZ 1st ODI, Dream11 Team: विकेटकीपर- टॉम ब्लंडेल (उपकप्तान), फिन एलन, मोहम्मद रिजवान, बल्लेबाज - केन विलियमसन, बाबर आजम (कप्तान), इमाम-उल-हक,ऑलराउंडर- मिचेल सेंटनर, मोहम्मद नवाज, गेंदबाज- टिम साउदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

Pakistan Probable Playing XI - फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हारिस सोहेल / आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, उस्मा मीर / मोहम्मद हसनैन

Advertisement

New Zeland Probable Playing XI - डेवोन कॉनवे, फिन एलेन (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी / ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार