pak vs nz odi: न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। टेस्ट सीरीज के ड्रॉ होने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। कराची के स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपनी रफ्तार भरी गेंदों से काफी प्रभावित किया है। नसीम शाह लय में नजर आए और मैच की छठी गेंद पर ही कीवी ओपनर डेवोन कॉन्वे को चलता कर दिया। डेवोन कॉन्व नसीम शाह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे।

Advertisement

नसीम शाह की गेंद स्टंप कैसे उड़ा ले गई ये बात डेवोन कॉन्वे को बिल्कुल समझ नहीं आई। डेवोन कॉन्वे बेफिक्र लग रहे थे। लेकिन, लेग-स्टंप यॉर्कर के करीब गेंद ने उनका काम तमाम करने कर दिया। डेवोन कॉन्वे गेंद को फ्लिक करने की कोशिश करते हैं लेकिन, इस प्रयास में वो पूरी तरह से चूक जाते हैं। ऐसा लगता है कि उनके पिछले पैर से एक डिफ्लेक्शन आया जिसने उन्हें वापस खींच लिया। 

Advertisement

नसीम शाह द्वारा फेंकी गई इस शानदार गेंद का वीडियो पीसीबी ने भी शेयर किया है। वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 37 रनों के अंदर उन्होंने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टिककर खेलने की कोशिश की लेकिन, उनकी पारी भी लंबी ना चल सकी और महज 26 रन बनाकर वो उस्मान मीर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। डैरियल मिचेल 17 और टॉम लेथम 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार