पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 276 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म और सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाए। हालांकि, आखिरी ओवरों में मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी कुछ बड़े शॉट खेले और पाकिस्तान को 275 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

बल्ले से 17 रन का योगदान देने के बाद मोहम्मद वसीम जूनियर ने गेंद से भी कमाल दिखाया और पाकिस्तानी टीम को काइल मेयर्स का बड़ा विकेट दिलाया। पाकिस्तानी टीम के लिए इस विकेट की अहमियत क्या थी ये जूनियर के जश्न से ही पता लगाया जा सकता था। काइल मेयर्स बाकी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई कर रहे थे लेकिन जूनियर के सामने वो भी जूनियर ही बने रह गए।

Advertisement

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेयर्स ने लप्पा लगाने की कोशिश की लेकिन वो वसीम जूनियर की गेंद पर चारों खाने चित्त नज़र आए। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट ने भी शेयर किया है और फैंस वसीम जूनियर की इस गेंद की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने तो शानदार खेल दिखाया ही लेकिन जब गेंदबाज़ी की बात आई तो उनके स्पिनर मोहम्मद नवाज ने कैरेबियाई बल्लेबाज़ों को अपनी धुन पर नचाने का काम किया। नवाज ने ताजा समाचार लिखे जाने तक 7 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट ले लिए हैं और अगर पाकिस्तानी टीम ये मैच जीतती है तो इस बात में कोई शक नहीं होगा कि वो मैन ऑफ द मैच के दावेदार होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार