Pakistan vs West Indies 2nd Test Day 2 Highlights: पाकित्सान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन (26 जनवरी) का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 178 रनों की दरकार है। 

Advertisement

दूसे दिन के अतं पर सऊद शकील 13 रन औऱ कासिफ अली 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ 5 रन के कुल स्कोर पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाबर आजम (31) और कामरान गुलाम ने पारी को थोड़ा संभाला, लेकिन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए केविन सिंक्लेयर ने 2 विकेट, गुडाकेश मोती औऱ जोमेल वारिकन ने 1-1 विकेट लिए। 

इससे पहले दूसरे दिन वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 244 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली 9 रन की बढ़त के चलते वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 253 रन की हुई। दूसरी पारी में कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की पारी खेली।  वहीं टेविन इमलाच ने 35 रन और आमिर जंगू ने 30 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में साजिद खान औऱ नौमन अली ने 8-8 विकेट, कासिफ अली और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पहले दिन के खेल के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 154 रनों पर सिमट गई। पहले दिन ही दोनों टीमें ऑलआउट हुई, भारतीय उपमहाद्वीप के 91 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टेस्ट मैच के पहले दिन 20 विकेट गिरे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार