इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मंगलवार (1 सितंबर) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक के पास टी-20 क्रिकेट का एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा। 

Advertisement

मलिक अगर इस मुकाबले में 94 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 10000 रन पूरे करने वाले पाकिस्तान के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। उन्होंने अब तक खेले गए 387 टी-20 मैच खेले है जिसकी 364 पारियों में कुल 9906 रन बनाए हैं। 

Advertisement

बता दें कि टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का है जिन्होंने 404 मैचों की 396 पारियों में 22 शतक तथा 83 अर्धशतक मि मदद से कुल 13,296 रन बनाए है। दूसरे नंबर पर पोलार्ड है जिन्होंने 507 टी-20 मैचों की 455 पारियों में कुल 10132 रन बनाने का कारनामा किया है।

इसके अलावा आज के मैच में 17 रन बनाते ही शोएब मलिक टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़ के इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुँच जायेंगे। मैकुलम ने 370 टी-20 मैचो की 364 पारियों में कुल 9922 रन बनाए है।

गौरतलब है कि सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरे मुकाबले में 5 विकेट की जीत के साथ मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे। इस मुकाबले में मेजबान टीम सीरीज अपने नाम करने उतरेगी, वहीं पाकिस्तान की निगाहें इसे 1-1 की बराबरी पर खत्म करने पर होंगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार