बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेली जाने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।  हैदर अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज और मोहम्मद वसीम जूनियर को 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने युवाओं को मौका देने के लिए इस सीरीज से नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा अंतिम 12 में आसिफ अली को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में हैदर और खुशदिल दोनों के हफीज और आसिफ की जगह खेलने की संभावना है।

Advertisement

बाबर आजम की टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वह भारत और न्यूजीलैंड को हराने के बाद टूर्नामेंट के पसंदीदा के रूप में उभरे थे और सुपर 12 के पांच जीत के रिकॉर्ड के साथ अपने दावे को मजबूत किया था। 

दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम पहला राउंड खेलने के बाद सुपर 12 में पहुंची थई। लेकिन सुपर 12 में उसे पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम:

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, हैदर अली, शोएब मलिक, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार