Babar Azam, South Africa vs Pakistan 1st Test: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार पहला मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के पास मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

तीनों फॉर्मेट में 4000 या उससे ज्यादा रन

Advertisement

बाबर ने ने अभी तक 55 टेस्ट की 91 पारियों में 43.92 की औसत से 3997 रन बनाए हैं। 3 रन बनाते ही वह दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ही यह कारनामा किया है। बाबर ने वनडे में 5957 रन बनाए हैं, वहीं टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4223 रन दर्ज हैं। 

पाकिस्तान के 12वें बल्लेबाज

इसके अलावा वह पाकिस्तान के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट मे 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले यूनिस खान, जावेद मियांदाद, इंजामम उल हक, मोहम्मद यूसुफ. अजहर अली, सलीम मलिक, मिस्बाह उल हक,जहीर अब्बास, असद शफीक, मुद्दसर नजर औऱ सईद अनवर इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में फ्लॉप होने के बाद बाबर ने वनडे सीरीज से फॉर्म में वापसी की। तीन वनडे मैचों की सीरीज में उनके बल्ले से 148 रन आए, जिसमें उन्होंने लगातार दो पारियों में अर्धशतक जड़े। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेसट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईम अयूब,सऊद शकील, आमेर जमाल, सलमान आगा, कामरान गुलाम,खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह और नौमान अली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार