ऑकलैंड, 07 मार्च (Cricketnmore.)। पाकिस्तान ने आज साउथ अफ्रीका को 29 रनों से हरा दिया। बारिश के चलते अफ्रीका को 47 ओवरों में 232 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम 202 रन बनाकर 34वें ओवर में ऑल आउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच सरफराज अहमद को दिया गया उन्होंने 49 गेंदों पर 49 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को पारी की दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। इरफान ने क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया। इसके बाद प्लेसिस और अमला भी जल्दी चलते बने। प्लेसिस ने 27 रन बनाए और अमला ने 38 रन। रुसो के रूप में अफ्रीकी टीम का चौथा विकेट गिरा। रूसो ने अपनी टीम के लिए 6 रनों का योगदान दिया। 

मिलर और ड्युमिनी भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सकें। मिलर कोई रन बनाये बिना और ड्युमिनी 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टेन 16 रन बनाकर इरफान की गेंद पर आउट हुए । इसके बाद एबॉट ने डि विलियर्स के साथ पारी संभाली जिसमें 12 रनों का योगदान उनका रहा। 

दोनों ने मिलकर 34 रन जोड़े जिसमें डि विलियर्स  के दो शानदार छक्के भी शामिल रहे। हालांकि जोड़ी ज्यादा देर नही टिकी और 29वें ओवर में एबॉट आउट हो गये। आठ विकेट गिरने के बावजूद भी डीविलियर्स ने पारी संभाले रखी और तेज शाट लगाते रहे। लेकिन वह अफ्रीका को जीत के करीब नही ले जा सके। टीम के 200 के स्कोर पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 77 रन बना वह तेज शाट लगाने के चक्कर में बाउंसर पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। पाकिस्तान की ओर से वाहब रियाज, राहत अली और मोहम्मद इरफान ने तीन-तीन विकेट लिये। वहीं सोहेल खान ने एक विकेट लिये।


जरूर पढ़े⇒मिस्बाह का वनडे क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड


 

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले खेलने के लिये आमंत्रित किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बारिश के चलते खेल को दो बार रोका गया और डकवर्थ लुईस नियम के चलते मैच को 47 ओवर कर दिया गया । साउथ अफ्रीका को इसी नियम के तहत 232 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।
 
मिस्बाह उल हक ने कप्तानी पारी खेलते हुये 56 रन बनाए। मिस्बाह के अलावा वर्ल्ड कप अपना पहला मैच खेल रहे सरफराज अहमद ने 49 रन बनाए। दोनों के अलावा कोई ज्यादा देर विकेट पर नही टिक सका।

पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की। 30 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ गया। अहमद शहजाद 18 रन बनाकर काइल अबॉट ने डेल स्टेन के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सरफराज अहमद युनिस खान ने 62 रन की साझेदारी की। 92 के स्कोर पर रन आउट के रूप पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। सरफराज अहमद एक रन से अपना अर्धशतक चूक गए और उन्हें मिलर व डि कॉक ने रन आउट कर दिया।
 
पाकिस्तान का तीसरा विकेट 132 के स्कोर पर युनिस खान के रूप में गिरा। युनिस ने 37 रन बनाए और कप्तान डि विलियर्स ने रौसो के हाथों कैच आउट कराया। पाकिस्तान को चौथा झटका शोएब मकसूद के रूप में लगा, शोएब ने सिर्फ 8 रनों का योगदान दिया. उमर अकमल और शाहिद अफरीदी भी पाकिस्तान के स्कोर में ज्यादा इजाफा नहीं कर सकें। उमर 13 और अफरीदी 22 रन बनाकर आउट हुए।

अफरीदी के आउट होने के वक्त पाकिस्तान का स्कोर 212 रन था, जिसमें पाक टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने सिर्फ 10 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की ओर से स्टेन ने 10 ओवर में 30 देकर 3 विकेट लिए जबकि एबॉट और मोर्केल ने 2-2 विकेट लिए और ताहिर और डि विलियर्स के खाते में 1-1 विकेट आया।
 

फोटो- हिन्दुस्थान समाचार

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार